युवा बल्लेबाज गिल की कप्तानी की अग्निपरीक्षा, जिम्बाब्वे के साथ पहला T20 मैच आज

न्यूज खेल डेस्क : भारत के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया जिम्बाब्वे पहुंची हुई है। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इस दौरे के लिए भारतीय टीम की कप्तानी संभाले हुए हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच आज खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 4.30 बजे से शुरू होगा। पहला मैच जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे के स्पोर्ट्स कंपलेक्स क्लब में खेला जाएगा। शुभमन गिल को कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी खुद को साबित करना होगा। बता दें कि भारतीय टीम जिम्बाब्वे में पांच टी20 मैच खेलेगी। टीम आज के बाद सात, 10, 13 और 14 जुलाई को टी20 मैच खेलेगी।

जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम इस प्रकार है

शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रितुराज गायकवाड, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिगटन सुंदर, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद, रवि विश्वोई, साईं सुर्दशन, जीतेश शर्मा, तुषार देशपांडे और हर्षित राणा।

यह भी पढ़े : दिल्ली से लेकर मुंबई तक विश्वविजेता टीम का शानदार और जोरदार स्वागत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...