लालू को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल

मधेपुरा : जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत बुधमा ओपी के सुखासनी नहर के पास बेखौफ अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ने गोली मार दी. गंभीर हालत में घायल कर्मी को मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया यहाँ करीब 45 मिनट तक घायल का इलाज टॉर्च की रोशनी में हुई .
गोली कमर में लगने से उसकी हालात गंभीर बनी है जिस वजह से बेहतर इलाज के लिए उसे मधेपुरा सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरला डेवलपर्स माइक्रो फाइनांस कंपनी लिमिटेड के कलेक्शन एजेंट लालू कुमार बुधमा और उसके आसपास के इलाके से रुपए कलेक्शन कर आलमनगर स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय जा रहे थे.

लेकिन रास्ते में सुखासनी नहर के पास बाइक सवार हथियार से लैश दो अपराधियों ने उनेसे रुपए छीनने का प्रयास किया. जब कर्मी ने विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी. जो उसके कमर में लगी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े. इस कारण से अपराधी रुपए छिनने में असफल रहे. कलेक्शन एजेंट लालो कुमार ने बताया कि उसके पास 30 हजार रुपए थे, जो वह जमा कराने के लिए आलमनगर जा रहे थे.

गोली लगने की घटना के बाद घायल लालो को आनन-फानन में मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसके आने के बाद ही बिजली गुल हो गयी… समय से जेनरेटर स्टार्ट नहीं होने के कारण करीब 45 मिनट तक उसका इलाज टॉर्च की रोशनी में हुआ. डॉक्टरों ने बताया कि गोली लालू के कमर में फंसी हुई है. जिसे निकालने के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है.
रिपोट-राजीवरंजन

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...