Ranchi Mind Fest में दिल्ली पब्लिक स्कूल की धूम

Ranchi Mind Fest: क्विज में ऋतु राज की टीम ने लहराया परचम। क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट में हंसराज कॉलेज के अश्मित राज विजेता। प्रीलिम्स और ऑन स्टेज राउंड में प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागियों को अवॉर्ड। पुलिस महानिदेशक समेत झारखंड पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित। अर्चना ठाकुर, सुनील ठाकुर बने स्टार परफॉर्मर

रांची: क्रॉसवर्ड एसोसिएशन ऑफ झारखंड, लीफैम वेंचर्स, झारखंड पुलिस विभाग द्वारा आयोजित और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित पहले Ranchi Mind Fest में दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने परचम लहराया। क्विज प्रतियोगिता में टीम “फिशर क्लैन” के ऋतु राज, शब्द मिश्रा और अर्थव पांडेय ने पहला पुरस्कार जीता। वहीं क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट में हंसराज कॉलेज, दिल्ली के अश्मित राज ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए अर्चना ठाकुर और सुनील ठाकुर को “स्टार परफॉर्मर” की ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह और रांची माइंड फेस्ट के जनक, रेरा-बिहार अध्यक्ष विवेक सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और अपना आशीर्वाद दिया।

तीन श्रेणियों में प्रतिभागी पुरस्कृत
रांची माइंड फेस्ट में आयोजित क्रॉसवर्ड एवं क्विज प्रतियोगिता में लिखित प्रीलिम्स और ऑन-स्टेज राउंड में प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागियों को स्कूल, कॉलेज एवं ओपन कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया। साथ ही, प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र दिये गए।

जनरल क्विज प्रतियोगिता में डीपीएस रांची का जलवा
जनरल क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अधिकतम तीन सदस्यों की टीम बनाकर भाग लेना था। लिखित प्रीलिम्स के शीर्ष छह प्रतिभागी ऑन स्टेज राउंड में पहुंचे जहां मल्टीमीडिया फॉर्मैट में पूछे गए सवालों को हल करते हुए तीन टीमों ने शीर्ष तीन हासिल किया। सभी तीन पायदान पर डीपीअएस रांची के छात्रों ने कब्जा किया। जिसमें प्रथम पुरस्कार टीम फिशर क्लेन (ऋतुराज, शब्द मिश्रा, अथर्व पांडेय), द्वितीय पुरस्कार टीम एवराइस यूनाइटेड (अयान आरिफ, अनन्य प्रियदर्शी, कृष) और तीसरा पुरस्कार टीम जोधपुर लैंसर्स (अक्षत वर्मा, आशीष तिवारी, आदित्य सिंह) ने जीता।

प्रतिभागियों ने सीखे क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड के गुर
क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को 40 मिनट के भीतर 25 सवाल हल करने थे। प्रीलिम्स में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले प्रतिभागी ऑन स्टेज राउंड में पहुंचे जिनके बीच ट्रॉफी के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में हंसराज कॉलेज के अश्मित राज, डीपीएस रांची के चैतन्य तिवारी और डीपीएस रांची के शब्द मिश्रा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

ऑन स्टेज राउंड से पहले सभी प्रतिभागियों के लिए क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड पर विशेष वर्कशॉप सेशन आयोजित किया गया जिसमें विशेषज्ञ श्री ऐलन कोवेल द्वारा छात्रों को इस विधा की बारीकियों और हल करने की ट्रिक के बारे में जानकारी दी गई। डोरंडा अवस्थित शौर्य ऑडिटोरियम में झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप) के वॉलेंटियर्स ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान बिहार झारखंड के मुख्य आयकर आयुक्त कुमार संजय, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एजीएम विश्वजीत सिन्हा, क्रॉसवर्ड एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष एपी सिंह, झारखंड एडीजी हेडक्वार्टर्स राज कुमार मलिक, पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के सीएमडी प्रशांत सिंह, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, जैप-1 के कमांडेंट राकेश रंजन, प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि सिंह, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीच्यूट के एडवाइजर प्रभात कुमार, क्रॉसवर्ड एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सचिव राज नारायण सिंह, क्रॉसवर्ड एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अखिलेश्वर सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Sukma में 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मिलेगा राज्य सरकार के इन नीतियों का फायदा

https://youtube.com/22scope

Ranchi Mind Fest Ranchi Mind Fest Ranchi Mind Fest Ranchi Mind Fest Ranchi Mind Fest

Ranchi Mind Fest

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...