पहली बार बॉक्सिंग चैंपियन की शुरुआत, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

नवादा : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में नवादा हरिशचंद्र स्टेडियम के इंनडोर भवन में फर्स्ट जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत अध्यक्ष डॉ. एकलव्य भगत, सचिव दिलीप कुमार और विक्रम कुमार ने दीप जलाकर शुरुआत की। जिला अध्यक्ष डॉ. एकलव्य भगत ने बताया कि नवादा में पहली बार बॉक्सिंग चैंपियन संगठन का निर्माण हुआ है। इस संगठन के माध्यम से पहली बार बॉक्सिंग चैंपियन करवाई जा रही है। इसके माध्यम से जो बच्चे सफल होंगे, उन्हें राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि छात्रों के परिजनों का काफी सहयोग मिल रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं में भी कहा कि नवादा में पहली बार बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। हम लोगों को काफी खुशी हो रही है कि पहली बार मुझे नवादा जिले में बॉक्सिंग चैंपियन खेलने का मौका मिला है और आगे राज्य स्तर पर भी खेलने का मौका मिलेगा। इस मौके पर कई स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे हैं।

यह भी पढ़े : 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, घर से उठाकर बदमाशों ने किया गंदा काम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Ranchi News: स्मार्ट सिटी क्षेत्र में ऑटो चालक का शव पेड़...

रांची के धुर्वा स्मार्ट सिटी क्षेत्र में ऑटो चालक सूरज नायक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों...

Jharkhand Digital Roadmap: दिल्ली में AI और IT निवेश का विजन...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में झारखंड का डिजिटल रोडमैप पेश करेंगे। AI, IT...

JPSC Main Exam 2026: मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, JSSC परीक्षा...

जेपीएससी ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा और बैकलॉग परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 21 से 23 जुलाई 2026 तक...