3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, घर से उठाकर बदमाशों ने किया गंदा काम

नवादा : नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाश घर में सो रही तीन साल की मासूम बच्ची को उठाकर ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। परिजनों ने बताया कि रात में सभी एक साथ सोए हुए थे। अचानक रात में निंद टूटी तो बच्ची उनके पास नहीं थी। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तलाश करने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसी दौरन ग्रामीणों ने नदी के पास बच्ची को अचेत अवस्था में देखा। बच्ची के मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को हाई ब्लीडिंग हो रही थी। उसे महिला वार्ड में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है। आरक्षी अधीक्षक ने अपने एक्स पोस्ट पर घटना की पुष्टि की है।

यह भी पढ़े : बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर की महिला की हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Raj Hospitals Violence Case: IMA ने अस्पतालों में Zero Tolerance Policy...

राज हॉस्पिटल्स घटना पर IMA Hospital Board of India ने अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू...

Bihar Green Energy Projects को मिलेगी रफ्तार, केंद्र से सहयोग मांगने...

बिहार सरकार ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, BESS, पीएम सूर्य घर योजना और पीएम-कुसुम सहित कई हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से वित्तीय और...

Bihar Filariasis Mission को UN और WHO की सराहना, फाइलेरिया उन्मूलन...

बिहार में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। UN और WHO ने बिहार की उपलब्धि की सराहना की। चार जिलों ने पहली...