Deoghar accident : राहत कार्य खत्म, 3 की मौत, 4 सुरक्षित बाहर निकाले गए, मलबे के बीच…

Deoghar accident : आज सुबह देवघर में हुए भीषण हादसे के बाद अब जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हुई है। सुबह से ही चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन 8 घंटे के बाद खत्म हुआ। ऑपरेशन के तहत हादसे के बाद 4 लोगों को सही सलामत वापस निकाल लिया गया है वहीं घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद निकाले गए 4 लोग गंभीर रुप से घायल है जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पुलिस छावनी में तब्दील हुआ चंदाहा, जाने क्या है कारण… 

आज सुबह ही हुआ था हादसा

जानकारी के मुताबिक आज सुबह में ही नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास स्थित एक तीन मंजिला मकान अचानक जमींदोज हो गया। अचानक बिल्डिंग भरभराकर ढह गया। जिस वक्त घटना घटी उस वक्त घर पर लोग सो रहे थे। बिल्डिंग गिरने के बाद कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 7 बाहर

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ व जिला बचाव कार्य की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य में लग गई। करीब 8 घंटे से के बाद राहत कार्य खत्म हुआ। राहत कार्य के बाद कुल 7 लोगों को बाहर निकाला गया जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई वहीं 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Giridih : सीओ के सामने ही अनुसेवक की पिटाई, वीडियो वायरल… 

स्थानीय लोगों की माने तो बिल्डिंग के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था उसके बाद ही अचानक से बिल्डिंग गिर गया। संभवत उम्मीद जताई जा रही है कि बिल्डिंग बहुत पुरानी होगी जिसके कारण वह गिर गई। हालांकि घटना के समय घटनास्थल पर पहुंचे डीसी ने इस घटना के जांच के आदेश दिये हैं।

 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...