Thursday, July 31, 2025

Related Posts

रांची विवि अभी भी डिफॉल्टर

रांची: लोकपाल नियुक्त करने के बाद भी रांची यूनिवर्सिटी  यूजीसी के डिफॉल्टर लिस्ट से बाहर नहीं निकली है।

रांची यूनिवर्सिटी में दो माह पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) के पूर्व एक्टिंग कुलपति प्रो. यूसी मेहता को नियुक्त किया था।

यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा इसकी सूचना यूजीसी को भेज दी गई थी। इसके बाद यूजीसी द्वारा थर्ड डिफॉल्टर की लिस्ट दो जुलाई को जारी की गई है।

इसमें रांची यूनिवर्सिटी समेत देश भर के 63 विश्वविद्यालयों के नाम है। इस संबंध में पूछे जाने पर रांची यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को लोकपाल नियुक्त किए जाने की जानकारी दे दी गई है।

इसके बाद भी डिफॉल्टर लिस्ट में रांची विवि का नाम समझ से परे है। यूजीसी ने 63 विश्वविद्यालयों  को लोकपाल की नियुक्ति के लिए एक और मौका दिया है। अगर ये विश्वविद्यालय तय समय के अंदर लोकपाल की नियुक्ति नहीं करते हैं तो इनकी मान्यता रद्द की जा सकती है।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe