Advertisment

आदिवासियों की वही स्थिति है, इसमें कोई सुधार नहीं हुआ: लोबिन हेंब्रम

 

रांची: हेमंत सोरेन के विधान सभा में विश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद पहली बार  लोबिन हेंब्रम ने मीडिया से बात की और कई सवालों के जवाब दिये। विधानसभा में टिकट पाने के लिए विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाला के सवाल पर लोबिन हेंब्रम ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि क्या  लोबिन कोई टिकट के लिए लालायित है? हम  झामुमो के विधायक थे, इसलिए वोट किए।

कल्पना सोरेन को आशीर्वाद देने के सवाल पर उन्होंने कहा- आदिवासी परंपरा के अनुसार किसी के पैर छूने पर आशीर्वाद देने का रिवाज है। कुछ सवालों के जवाब में लोबिन हेंब्रम ने कहा- चंपाई सोरेन ने सदन में सब कुछ स्पष्ट कर दिया।साफ किया कि आदिवासियों की वही स्थिति है। इसमें कोई सुधार नहीं हुआ है।

हेमंत से क्या उम्मीद करते हैं, इस पर लोबिन ने कहा- क्या उम्मीद करेंगे। साढ़े चार साल में जब कुछ नहीं हुआ, तो दो महीने में क्या हो जाएगा। चंपाई सोरेन को हटाए ताने के सवाल पर उन्हों ने कहा की ये उचित नहीं हुआ। हेमंत के मुख्यमंत्री बनने से क्या पार्टी मजबूत होगी? इस सवाल पर लोबिन ने कहा  क्या मजबूत होगी? चंपाई सोरेन ने तो सब कुछ कह ही दिया है।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...