रांची में डीपी ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, 8 गिरफ्तार

रांची. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित डीपी ज्वेलर्स में 1 करोड़ 30 लाख के लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने साढ़े 8 किलो चांदी और साढ़े 400 ग्राम से अधिक सोना बरामद किये हैं। वहीं 5 हथियार भी बरामद किये गये हैं।

डीपी ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्तों में 7 पलामू के, जबकि एक गढ़वा जिले का है। गिरफ्तार अपराधियों में विकास उर्फ विक्की, शशि भूषण, विवेक कुमार, पंकज कुमार, अभिरंजन कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुमार और रितेश वर्मा शामिल है। इसमें एक हत्या के मामले में वांक्षित आरोपी है। इस लूटकांड के लिए रांची एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। कांड के उद्भेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारियों समानित किया जाएगा।

बता दें कि, 28 जून को बिरसा चौक के पास स्थित ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। 4 अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए दुकान के अंदर प्रवेश किये थे। पिछले एक महीने से लूट की योजना बना रहे थे। इस लूट कांड के बाद उड़ीसा में भी लूटकांड की घटना को अंजाम दिया जाना था।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...