डीपी ज्वेलर्स लूटकांड • रांची पुलिस को मिले अहम सुराग

रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक स्थित डीपी ज्वेलर्स में 28 जून को 1.40 करोड़ रुपए के जेवरात लूट की घटना हुई थी।

इसमें शामिल अपराधी अभी रांची पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। पुलिस को अनुसंधान में पता चला है कि अपराधी इतने शातिर थे कि वे बिना मोबाइल फोन के ही लूट की घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे।

घटना के बाद अपराधियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ज्वेलरी शॉप के संचालक की चार मोबाइल भी लूट ली थी। जिसे लेकर वे लोग एयरपोर्ट के पीछे आए और वहां फेंक दिया।

अपराधियों ने ऐसा इसलिए किया, ताकि उक्त मोबाइल का लोकेशन लेकर पुलिस वहां पहुंच जाए और वे लोग आसानी से उस इलाके से भाग सकें।

अपराधियों ने पुलिस को भरमाने के लिए एक शर्ट भी वहां खोल कर फेंक दी थी। लेकिन, अपराधियों ने एक गलती कर दी थी। वे रांची के ही एक होटल में आकर रुके थे।

जिस होटल में अपराधी आकर रुके थे, उसकी जानकारी रांची पुलिस को लग गई है। अब होटल के कर्मियों से पूछताछ और टेक्निकल सेल से मिले इनपुट पर रांची पुलिस की टीम बिहार में छापेमारी कर रही है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...