चल रही थी मोस्ट वांटेड की पार्टी फिर, डेढ़ दर्जन हिरासत में

रांची: जिलाबदर व मोस्ट वांटेड लगभग  18 अपराधी पतरातू के एक रिसोर्ट में अपराधी बिट्टू मिश्रा के बर्थडेपार्टी के लिए एक साथ जमा हुए थे .

इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली अपराधियों में हड़कंप मच गया। पतरातू, पिठोरिया और कांके पुलिस सोमवार की रात 10.30 बजे वहां पहुंची और अपराधियों को घेर लिया. एलेक्सा नामक यह रिसोर्ट रांची-पतरातू मार्ग पर पतरातू राड़हा जगंल के नीचे स्थित है.

पार्टी में मोस्ट वांटेड नीरज भक्ता भी शामिल था.वह इस रिसोर्ट का संचालक है. रांची पुलिस ने देखा कि रिसोर्ट में नीरज भोक्ता, जिलाबदर बिट्टू मिश्रा, राजेश सिंह, प्रकाश यादव, राजू गोप, रूपेश गोप सहित अन्य अपराधी जमा हैं और नाच गान कर रहे हैं.

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया. सभी को कांके थाना लाया गया. बिट्टू मिश्रा और अन्य आठ अपराधियों को हिरासत में कांके थाना में रखा गया है. बाकी को पुलिस ने छोड़ दिया.

बिट्टू मिश्रा गिरोह के पास से हथियार भी बरामद किया गया है. एसएसपी को सूचना मिली थी कि कुछ कुख्यात अपराधी पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी की आड़ में अपराध की बड़ी योजना बनाने के लिए जुटे हैं. इसके बाद दो डीएसपी के नेतृत्व में करीब दो दर्जन पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ होटल में छापेमारी की गयी. हिरासत में लिये गये अपराधी रातू, तुपुदाना और पतरातू इलाके के बताये जा रहे हैं.

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...