NIA का मोस्ट वांटेड असलम उर्फ गुलटेन गिरफ्तार

मोतिहारी : खबर मोतिहारी से है जहां भारत में जाली नोट का सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर एनआईए का मोस्ट वांटेड असलम उर्फ गुलटेन को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की माने तो उसके पास से जाली नोट भी बरामद हुआ हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे गुप्त जगह रख कर पूछताछ किया जा रहा है। एनआईए का इनामी वांटेड असलम को गिरफ्तार करने के लिए एनआईए की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी।

वहीं सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल के सभी चौक-चौराहों पर इसका पोस्टर चिपकाया गया था। लेकिन असलम उनके हाथ नहीं आ रहा था। इसी बीच मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सदर एएसपी राज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इसी बीच सूचना मिली की वह रक्सौल सीमावर्ती क्षेत्र में देखा गया हैं। जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तारी कर लिया है, असलम की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

असलम नेपाल के परसा जिला है रहने वाला

बता दें कि एनआईए का वांटेड असलम नेपाल के परसा जिला के इनरवा गांव का रहने वाला है। इसका संबंध पाकिस्तान से लेकर दुबई, मलेशिया, बंगलादेश के लोगों से मलेशिया और पाकिस्तान से जाली नोट की छपाई होती है। वहा से असलम नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करता है। विभिन्न क्षेत्र में इसकी सप्लाई कराता है। इस क्षेत्र का सबसे सक्रिय असलम ही है। जो जाली नोट को सप्लाई आसानी से करता है। जाली नोट में सौ रुपए से लेकर दो हजार के नोट शामिल होते है।

https://22scope.com/orgy-of-criminals-in-motihari-two-brothers-shot-in-a-jewelery-shop-and-took-away-the-jewelery/

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...