मुजफ्फरपुर स्थित चक्कर मैदान में आज से 19 जुलाई तक अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू

मुजफ्फरपुर : अग्निपथ योजना अंतर्गत सेना भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर के द्वारा अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई। चक्कर मैदान में आज समस्तीपुर जिला के 750 अभ्यर्थियों ने दौड़ और फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया में भाग लिया है।
देश सेवा के लिए पूरे जोश और जुनून के साथ इसमें अग्निवीर अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। बिहार राज्य के आठ जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर के लिए शार्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए आज 10 जुलाई से 19 जुलाई तक मुज़फ्फरपुर के चक्कर मैदान में शुरू हुई।

इस अग्निवीर सेना भर्ती हेतु पूर्व में सम्पूर्ण भारत में 22 अप्रैल 2024 से तीन मई 2024 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजन के बाद शॉर्टलिस्ट छह हजार से अधिक उम्मीदवार भाग ले रहे है। इस अग्निवीर सेना भर्ती में अग्निवीर जेनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/एसकेटी,अग्निवीर (टेक्निकल) पद के लोगों की बहाली हो रही है। सेना भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर ने बारिश के मौसम को देखते हुए टेंट की व्यवस्था की गई है। पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए जगह जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। स्थानीय जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए है।

यह भी पढ़े : Britain में सांसद बने कनिष्क नारायण, मुजफ्फरपुर में परिजनों में ख़ुशी का माहौल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...