अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ाई गई, राज्य के सभी 24 जिलों से आवेदन आमंत्रित

रांची: भारतीय सेना में भर्ती के लिए अग्निवीर योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 25 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। राज्य के सभी 24 जिलों से उम्मीदवारों को भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अग्निवीर भर्ती में जनरल ड्यूटी (पुरुष और महिला), क्लर्क/स्टोरकीपर, तकनीकी और ट्रेड्समैन श्रेणियों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की स्थिति की जांच करने के बाद ही आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन करना होगा।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के लिए पांच विकल्प प्रदान करने होंगे। पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी, जैसे ‘पंजीकरण कैसे करें’ और ‘ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के लिए कैसे उपस्थित हों’, के बारे में एनिमेटेड वीडियो और मॉक टेस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान HDFC पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा, जिसमें क्रेडिट और डेबिट कार्ड, रूपे कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई विकल्प मौजूद हैं।

उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि आवेदन पत्र सही तरीके से भरा जाए, क्योंकि डुप्लिकेट, अधूरे, या गलत तरीके से भरे गए आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, उम्मीदवारों को आधार कार्ड को डिजिलॉकर से लिंक करना होगा, और आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर और एक सक्रिय ईमेल आईडी भी होना चाहिए।

विभिन्न श्रेणियों में ITI डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, NCC प्रमाण पत्र, और खेल प्रमाण पत्र धारकों को अतिरिक्त बोनस मिलेगा। भर्ती के किसी भी चरण में यदि कोई उम्मीदवार फर्जी दस्तावेज़ प्रस्तुत करता है या झूठे दावे करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार के दलालों से बचें। भर्ती से संबंधित सहायता के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रांची में कार्य दिवसों में सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 0651-2332349 और ईमेल rupal.340h@nic.in पर संपर्क किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2025

  • ऑनलाइन कॉमन प्रवेश परीक्षा: जून 2025 (संभावित)

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...