मंत्री इरफान अंसारी ने की फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उच्च स्तरीय समीक्षा, दिये कई अहम निर्देश

रांची. ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री इरफान अंसारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए संबंधित योजनाओं पर तेज गति से कार्य करने का निर्देश दिया।

मंत्री इरफान अंसारी ने समय पर योजनाएं पूरी करने के दिये निर्देश

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि विकास की गति तेज करने में आपका अहम रोल है। ऐसे में विभाग इस बात का विशेष ख्याल रखें कि योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसलिए हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए कि लोगों को योजनाओं का लाभ ससमय मिले।

मंत्री इरफान अंसारी ने अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना के लाभुक गरीब और जरूरतमंद होते हैं । ऐसे में न्यूनतम दर पर उन्हें आवास निर्माण के लिए बालू जैसी निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की पहल करें। उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत पहले चरण में स्वीकृत किए गए 2 लाख आवास और इसकी पहली किस्त की राशि जारी होने के उपरांत आवास निर्माण के प्रगति की जानकारी ली और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाभुकों के चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखें।

योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी

मंत्री इरफान अंसारी ने निर्देश दिया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधे लगाने के साथ उसके रख-रखाव एवं संरक्षण की पूरी व्यवस्था करें। बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत इस वर्ष नवंबर के पहले तक एक लाख कूपों का निर्माण पूर्ण करें। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अपूर्ण और लंबित आवासों का निर्माण कर जल्द से जल्द पूरा करें। जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मंडलों और उससे संबंधित महिलाओं को मोबिलाइजेशन करें।

15वें वित्त आयोग की राशि का व्यय शत प्रतिशत सुनिश्चित करें

मंत्री इरफान अंसारी ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए निदेश दिया कि राज्य के सभी पंचायत सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बिजली, इंटरनेट, सोलर पैनल, कम्प्यूटर सेट एवं प्रज्ञा केंद्र स्थापित हो यह सुनिश्चित करें। राज्य के सभी पंचायतों में अपना पंचायत भवन होना चाहिए। सभी पंचायत सचिवालयों तक पहुंच पथ हो यह भी सुनिश्चित करें। सभी पंचायत सचिवालय पूर्णतः क्रियाशील हो, यह सुनिश्चित करें । 15वें वित्त आयोग की राशि का व्यय शत प्रतिशत हो, इस निमित्त 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सभी योजनाओं का संचालन ससमय पूरा करें। 15वें वित्त आयोग के तहत होने वाले कार्यों में तेजी लाएं।

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...