मंत्री संजय सिंह ने की पूर्णिया प्रक्षेत्र की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, बंद चापाकलों की शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश

पटना : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने पूर्णिया प्रक्षेत्र की समीक्षा बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में संबंधित जिलों के अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन, पेयजल आपूर्ति की स्थिति, जलापूर्ति योजनाओं के संचालन, ऑपरेटरों के मानदेय भुगतान और जनशिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की गई।

मंत्री संजय कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में बंद पड़े सभी चापाकलों की मरम्मती 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जाए

मंत्री संजय कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में बंद पड़े सभी चापाकलों की मरम्मती 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजनों को गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि चापाकल ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का महत्वपूर्ण स्रोत हैं और उनकी कार्यशीलता बनाए रखना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई जलापूर्ति योजना बंद पाई जाती है तो संबंधित संवेदक एवं जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Mantri Sanjay Singh 2 22Scope News

बैठक में मंत्री ने जलापूर्ति योजनाओं के संचालन हेतु कार्यरत ऑपरेटरों के मानदेय भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की

बैठक में मंत्री ने जलापूर्ति योजनाओं के संचालन हेतु कार्यरत ऑपरेटरों के मानदेय भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के सुचारु संचालन में ऑपरेटरों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उनके मानदेय के भुगतान में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों के आलोक में जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं समय की भी समीक्षा की गई

मंत्री संजय सिंह ने सीजीआरसी एवं सहयोग शिविर साथ ही अन्य माध्यमों पर जलापूर्ति योजनाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों के आलोक में जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं समय की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह एवं शाम की जलापूर्ति अवधि में एक-एक घंटे की वृद्धि सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके।

Mantri Sanjay Singh 1 22Scope News

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शीर्ष 5 पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा – मंत्री संजय सिंह

मंत्री ने अधिकारियों के कार्य निष्पादन की नियमित मॉनिटरिंग किए जाने की बात कहते हुए निर्देश दिया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शीर्ष पांच पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। जबकि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले शीर्ष पांच अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जवाबदेही एवं बेहतर कार्य संस्कृति के माध्यम से विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता को प्रत्येक सप्ताह में कम स कम एक दिन क्षेत्र में भ्रमण कर योजनाओं के सुचारू संचालन का निरीक्षण करेंगे। भीषण गर्मी की परिस्थितियों को देखते हुए मंत्री ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने जलापूर्ति योजनाओं की नियमित निगरानी, आवश्यक मरम्मत कार्यों में तेजी व प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।

मंत्री ने कहा- जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है

मंत्री ने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बेहतर संचालन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के माध्यम से आम जनता को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार, अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव नित्यानंद प्रसाद एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Mantri Sanjay Singh 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- सड़कों व पुलों के निर्माण की गुणवत्ता और रख-रखाव में किसी प्रकार की कोताही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...