सरायकेला में वज्रपात से तीन लोगों की मौत, तीन घायल


सरायकेला. जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के टाटा रांची एनएच 33 मुख्य राज्य मार्ग स्थित भादूडीह में साप्ताहिक हाट के दौरान आज शाम चार से पांच बजे के आसपास व्रजपात से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से गंभीर तीनों घायल को एमजीएम ले जाकर भर्ती कराया।

सरायकेला में वज्रपात से तीन की मौत

बताया जा रहा है कि भादूडीह हाट से सब्जी खरीदारी के दौरान आसमान में बिजली चमकाने लगे और हाट परिसर में कुछ ग्रामीण अचेतन होकर जमीन पर तड़प ने लगा। कुछ ही दूरी पर बैल चराने वाले भी घायल हो गया। वहीं भादूडीह हाट के समीप हामसादा गांव का एक व्यक्ति भी घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद चांडिल के समाज सेवी सुखराम हेंब्रम हॉस्पिटल पहुंचे और घायल लोगों का हाल जाना और मृतक परिवार के प्रति शक प्रकट किया। जानकारी के अनुसार, बज्रपात से हमसादा निवासी सुभद्रा माझी (35), बिजरेश माझी (8), सुकु माझी (28) की मौत हो गई। वहीं हमसादा निवासी सुगी मुर्मू (48), माकुलाकोचा निवासी इंद्रजीत सिंह (40) और गुरुपद सिंह (35) घायल हो गये।

सरायकेला से विजय कुमार की रिपोर्ट

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : CM सम्राट की पहली प्रतिक्रिया, कहा-...

पटना : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले पर गुरुवार यानी 25 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...