कोलेबिरा में संदिग्ध हालत में मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा. जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र स्थित नवा टोली में एक चार माह के बच्चे की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। ग्रामीणों के अनुसार, नशे की हालत में मां ने ही घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

कोलेबिरा में संदिग्ध हालत में मासूम की मौत

जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवा टोली निवासी सुकरा खड़िया नामक व्यक्ति घर पर अपने चार माह के बच्चे आयुष के साथ सोया था। जब वह उठ कर देखा तो उसका बच्चा मृत था और उसकी पत्नी घर से गायब थी। घरवाले बच्चे की मां रोशनी को खोज कर लाए और उसके पति ने रोशनी पर बच्चे को मारने का आरोप लगाते हुए मारपीट की।

इसकी सूचना मिलने पास पुलिस घटना स्थल पहुंचकर बच्चे के शव कब्जे में लेते हुए उसके माता पिता को थाना लेकर आई। जहां बच्चे के पिता बच्चे की मां पर बच्चे को मारने का आरोप लगाया है। वहीं बच्चे की मां ने बच्चे के पिता पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस बच्चे की संदेहास्पद मौत को देखते हुए बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया गया है कि रोशनी सोरेंग उर्फ रोशनी भगत एक साल से नवा टोली गांव निवासी सुकरा खड़िया के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। इसी क्रम में 4 माह पूर्व रोशनी ने एक बेटे को जन्म दिया था। मिली जानकारी के अनुसार, सुकरा ऑटो चालक है और ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इधर घटना के बाद पूरे गांव के लोग स्तब्ध हैं।

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...