व्रजपात से बेजुबान जानवर की हुई मौत, किसान हुआ घायल

औरंगाबाद : औरंगाबाद में दो सप्ताह के अंदर व्रजपात से दर्जन भर लोगों की मौत हो गई है। इसी दौरान आज यानी गुरुवार को गोह थाना क्षेत्र के थानापुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेटए आने से जहा एक बेजुबान जानवर की मौत हो गई। वहीं इस घटना में जानवर की रखवाली कर रहे किसान भी पूरी तरह से घायल हो गए है।

बताया जाता है कि आज औरंगाबाद में कई जगह पर हल्की-फुल्की बारिश हुई। इस दौरान तेज गर्जना के साथ थानपुर गांव में भी बिजली कड़की और थानापुर गांव के बाधार में भैंस चरा रहे 60 वर्षीय नरेश यादव व्रजपात की चपेट आ गए। व्रजपात की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही नरेश यादव बेहोश होकर गिर पड़े और उनकी भैंस की मौत हो गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा उनके परिजन को दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच बेहोश नरेंद्र यादव को आनन-फानन में गोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल नरेश यादव ने बताया कि आज अचानक बारिश होने लगी तो जानवर से कुछ दूर पर हम एक पेड़ के नीचे थे तभी तेज गर्जना के साथ व्रजपात हुआ इसके बाद मुझे कुछ याद नहीं हैं।

यह भी पढ़े : कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...