बारिश से लोगों को राहत, 2 दिनों में वज्रपात से 6 लोगों की मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद जहा कुछ दिन पूर्व हिटवेब ने मौत का तांडव मचाया था। वहीं मौसम बदलने से लोगों को राहत तो जरूर मिली है लेकिन मत का तांडव जारी है। मौत थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौत का सिलसिला लगातार जारी है, क्योंकि औरंगाबाद में दो दिन के अंदर वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गई है।

आपको बता दें कि आज भी औरंगाबाद में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन छात्र की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के महावीर गंज की है, जहां मृतक की पहचान चांदनी कुमारी के रूप में किया गया है। परिजनों ने बताया कि चांदनी औरंगाबाद से इंटरव्यू देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई और मौके पर मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना मुफसिल थाना छात्र के खरकनी गांव की बताई जा रही है, जहां मृतक की पहचान सबनम कुमारी और आदर्श कुमार के रूप में किया गया है। दोनों मृतक छात्र एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि तीन बच्चे ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रहे थे। इसी बीच कड़क बिजली के साथ बारिश होने लगी। इसी दौरान दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तथा परिजन के द्वारा आनन-फानन में लेकर सदर हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की हालत गंभीर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े : सड़क दुर्घटना में बाप-बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

 

Jharkhand Electricity Theft: बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL का बड़ा अभियान,...

 झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL ने विशेष अभियान चलाया। 119 टीमों ने 3510 परिसरों में छापेमारी की, 497 मामलों में चोरी पकड़ी...

 Non Communicable Diseases:बिहार में NCD Screening अभियान की बड़ी उपलब्धि, 85...

 बिहार में NCD Screening अभियान के तहत 2 से 17 सितंबर तक 85.20 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई। मधुबनी, बांका समेत 5...

FSSAI Bihar:बिहार में Food Safety पर सख्ती, 591 से अधिक खाद्य...

 बिहार में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 591 से अधिक नमूने लिए गए। एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, खराब पनीर, मिठाइयां और तेल जब्त कर नष्ट...