व्रजपात की चपेट में आने से पशु समेत महिला की मौत, बाल-बाल बच्चे कई लोग

औरंगाबाद : औरंगाबाद में बारिश के साथ वज्रपात की घटनाएं इन दिनों लगातर सामने आ रही है। दो दिनों के अंदर आधा दर्जन से ज्यादा लोगो की मौत हो गाई है। इसी दौरान गुरुवार की रात वज्रपात की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मामला उपहारा थाना क्षेत्र के बिलारू गांव की है। मृतिका की पहचान बिलारु गांव निवासी कमलेश पासवान की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला धान की रोपनी कर रही थी। इसी दौरान बारिश के साथ अचानक वज्रपात की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों की चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है।

उपहारा थानाध्यक्ष मनेष कुमार ने बताया कि वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुईं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर रफीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत के दशरथ बीघा गांव में सियाराम यादव के घर के बाहर बंधा एक मवेशी के ऊपर बृजपात से घटनास्थल पर ही मवेशी की मौत हो गई। सियाराम यादव ने बताया कि व्रजपात गिरने के समय हमलोग घर में थे जिससे हम सभी सुरक्षित बच गए और घर के बाहर बंधा मवेशी मौके पर ही मौत हो गया।

यह भी पढ़े : व्रजपात से बेजुबान जानवर की हुई मौत, किसान हुआ घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Bihar NSD Campus: बिहार में खुलेगा NSD कैंपस, युवा कलाकारों को...

Bihar NSD Campus: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री...

Bihar New Sugar Mills: रैयाम-सकरी में फिर शुरू होगी चीनी मिलों...

Bihar New Sugar Mills: राज्य सरकार ने बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की कोशिशें तेज़ कर दी हैं।...

Manjhar Kund Bihar: बिहार के इस झरने पर हर साल क्यों...

Manjhar Kund Bihar: बिहार के रोहतास ज़िले में सासाराम के पास कैमूर की पहाड़ियों के बीच स्थित मंझर कुंड, प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था का...