Giridih : लड़की बनकर न्यूड वीडियो कॉलिंग करते और ठग लिए जाते, जाने कैसे…

Giridih : गिरिडीह पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी दौरान फिर से गिरिडीह पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से जानकारी मिली थी कि जिले के बेंगाबाद और बगोदर थाना क्षेत्र तेजी से लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं।

Giridih : 6 साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

इसी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित किया गया। वहीं इस टीम में पुलिस निरीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, पुनीत कुमार गौतम, दामोदर प्रसाद मेहता, सहायक अवर निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, आरक्षी जितेन्द्र नाथ महतो, को शामिल किया गया। जिसके बाद छापेमारी करते 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- Road Accident : कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, 7 बुरी तरह घायल… 

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में गिरिडीह सरिया नगरकेश्वारी का रहने वाला मितलाल मंडल, बगोदर अटका का चंदन कुमार, जमुआ चुंगलो का बिरेन्द्र कुमार मंडल, बेंगाबाद महदैया का पंकज कुमार मंडल, गांडेय महजोरी का अब्दुल क्युम, गांडेय बरमसिया का कमरूद्वीन अंसारी शामिल है। जबकि बेंगाबाद महदैया का पंकज कुमार मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और साइबर कांड में पहले भी जेल जा चुका है।

Giridih : 12 मोबाइल सहित कई संदिग्ध सामान बरामद

गिरफ्तार इन सभी अपराधियों के पास से पुलिस ने 12 मोबाइल, 01 एटीएम कार्ड, 01 पैन कार्ड, 11 सिमकार्ड, 01 आधार कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये स्डुको एप, स्कोक एप, ओहडूओ एप के माध्यम से लड़की से न्यूड वीडियो कॉलिंग करवाने एवं लड़की उपलब्ध कराने का झांसा देकर लिंक भेजते थे और फिर पैसों की ठगी कर लेते थे।

ये भी पढ़ें- Road Accident : मांडर में बाइक से गिरे दो युवक, एक की स्थिति गंभीर… 

इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के मोबाइल पर कॉल कर उन्हें मातृत्व राशि का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करना और राशन कार्ड विभाग का स्टाफ बनकर लोगों से एयरटेल पेमेंट एप का ओटीपी मांग कर ठगी करते थे। बता दें कि बीते 10 माह में पुलिस ने 254 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और 14 लाख 56 हजार 310 रूपये की राशि बरामद कर चुकी है।

 

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...

Jharkhand Treasury Scam: फर्जी वेतन निकासी की जांच का दायरा बढ़ा,...

 झारखंड में ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी घोटाले की जांच तेज, 12 और ट्रेजरी को शामिल करने का प्रस्ताव, रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए...

Jharkhand Teacher Exam Scam: हाईकोर्ट जांच शुरू, JSSC भर्ती 2016 में...

 झारखंड में JSSC शिक्षक भर्ती 2016 की गड़बड़ी पर हाईकोर्ट के फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने जांच शुरू की, सरकार और आयोग से मांगा पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img