Giridih Crime : फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर बनकर लोगों से ऐसे करते थे ठगी, दो गिरफ्तार…

Giridih Crime : गिरिडीह पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ लगाम लगाने का काम लगातार जारी है। पुलिस ने एक बार फिर से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहे है।

इसी सूचना के आधार पर साइबर थाना के प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई और इस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक पुनीत कुमार गौतम, सहायक अवर निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, आरक्षी दामोदर प्रसाद मेहता व अरूण कुमार के सहयोग से छापेमारी करते हुए कुल 02 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में जमुआ नवडीहा ओपी बेहराडीह के उमेश कुमार मंडल और दीपक कुमार मंडल शामिल हैं।

Giridih Crime : 2 मोबाइल व 4 सिम कार्ड बरामद

वहीं पुलिस ने इन दोनों अपराधियों के पास से 2 मोबाइल व 4 सिम कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपने बयान में बताया कि वे फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर नंबर पर अपना फर्जी मोबाईल नंबर को पंच करके रखते है। जैसे ही कोई कस्टमर अपने रिफंड के समानों के विषय में फोन करता था तो ये लोग कस्टमर केयर के एक्जीक्यूटिव बनकर उसे गुमराह करके उसके साथ साइबर ठगी कर लेते थे।

ये भी पढ़ें- Ranchi पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पहली क्लास के बच्चे के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार 

इसके साथ ही अपराधी आईजीएल (Indraprastha Gas Limited) पर अपना फर्जी मोबाइल नंबर को पंच करके रखते हैं और कस्टमर को गैस का कनेक्शन डिस्कनेट करने के नाम पर साइबर ठगी करते हैं। बता दें कि पुलिस ने बीते 9 माह में 264 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...