मुंबई पुलिस ने भाजपा विधायक को भेजा नोटिस, ये है मामला

Desk. मुंबई पुलिस ने गुरुवार को सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में भाजपा विधायक नितेश राणे को नोटिस जारी कर 12 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस उनसे उनके दावे और उनके पास मौजूद किसी सबूत के बारे में पूछेगी। इस बीच, नितेश राणे ने कहा कि वह रहस्यमय मौत पर सबूत देंगे।

मुंबई पुलिस ने भाजपा विधायक को भेजा नोटिस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा विधायक राणे ने कहा है, “मुझे अभी समन मिला है और मैं पहले दिन से ही कह रहा हूं कि यह हत्या का मामला है। मैं मुंबई पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं।’ उनका कहना है, “एमवीए सरकार पर्दा डालना चाहती थी और आदित्य ठाकरे और उनके अन्य दोस्तों को बचाना चाहती थी…मेरे पास जो भी जानकारी है, मैं पुलिस को देने के लिए तैयार हूं।”

बता दें कि, भाजपा विधायक राणे सालियान की मौत को हत्या बता रहे हैं और इसमें शिवसेना (यूबीटी) के एक नेता की संलिप्तता का आरोप लगा रहे हैं। सालियान की मौत की जांच के लिए पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं।

28 वर्षीय सलियन को 14 जून, 2020 को मृत पाया गया था। इससे कुछ ही दिन पहले 34 वर्षीय राजपूत को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में लटका हुआ पाया गया था। पुलिस ने बताया कि सलियन ने मलाड में एक ऊंची इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार, उसके पिता, सतीश सलियन ने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है और वह मुंबई पुलिस की जांच से “पूरी तरह संतुष्ट” हैं। वहीं राज्य सरकार के निर्देश के बाद मुंबई पुलिस ने दिशा की मौत की दोबारा जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...