गिरिडीह में मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र से परिवार कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ

गिरिडीह. स्वास्थ विभाग द्वारा जनसंख्या दिवस के मौके पर गुरुवार को चैताडीह स्थित मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र से परिवार कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस वर्ष जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का थीम विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दम्पति की शान ” दिया गया है।

गिरिडीह में परिवार कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिडीह उप विकास आयुक्त ने दीपक कुमार दुबे ने कहा कि इस अभियान के दौरान पूरे राज्य में जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं उपलब्ध साधनों को प्रत्येक योग्य दम्पति तक पहुंचाना है। शादी के बाद दो साल का अंतर, दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर तथा दो बच्चों के बाद स्थायी विधि अथवा लम्बे समय तक प्रयोग किये जाने वाले अस्थायी विधि जैसे आईयूसीडी, अंतरा आदि के प्रयोग पर अधिक बल दिया जाना है, जिससे मातृ मृत्युदर तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लायी जा सके।

इस अभियान में मेडिकल कॉलेज, सभी सरकारी अस्पताल, सभी प्राइवेट अस्पताल के साथ-साथ अन्य वभागों जैसे शिक्षा, समाज कल्याण (महिला एवं बाल विकास), ग्रामीण विकास, पचायती राज,परिवहन विभाग आदि को शामिल कर वृहद प्रचार-प्रसार के साथ इस अभियान को सफल बनाए। वहीं सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि एएनएम, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता, सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, सखी मंडल, पंचायत सचिव/मुखिया, नेहरू युवा केन्द्रों आदि का विशेष सहयोग प्राप्त किया जाए। इनके द्वारा ग्राम स्तर पर आम सभा के बैठकों में “छोटा परिवार सुखी परिवार” तथा सही अंतर ही है स्वस्थ माँ एवं स्वस्थ बच्चे का मंतर के संदेश को प्रचारित किया जाए।

बैठक के माध्यम से योग्य पुरुष को नसबंदी के लिए उत्प्रेरित किया जाए। विभिन्न सरकारी कार्यालय, बैंक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, अन्य भीड भाड़ वाले स्थलों पर जनसंख्या स्थिरीकरण से संबंधित फ्लैक्स बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। अभियान के दौरान चयनित क्षेत्रों में नुक्कड नाटक का मंचन किया जाए। विशेष कर उन स्थानों पर जहां परिवार नियोजन को कम अपनाया जा रहा हो। इस कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, डीपीएम एनएचएम, एसीएमओ समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...