Bihar में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, अपहरण का मामला दर्ज

पटना: बिहार का पकड़ौआ विवाह का कुप्रथा काफी प्रचलित है। एक बार फिर बिहार में पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। मामला पटना जिला के मोकामा की है जहां कन्हाईपुर निवासी नाबालिग अभिषक कुणाल की शादी बंदूक के नोक पर जबरन करवा दी गई। मामल में पीड़ित अभिषेक ने बताया कि वह स्टेशन की तरफ कुछ सामान खरीदने गया था तभी तीन से चार की संख्या में हथियारबंद लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और लेकर चले गए। और फिर उसकी जबरन बंदूक के नोक पर शादी करवा दी।

परिजनों ने मामले की सूचना बाढ़ थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने लड़की के घर छापेमारी कर लड़का को बरामद कर लिया। पीड़ित की मां ने शादी को मानने से इंकार कर दिया और थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा है और उसके किसी भी भाई बहन की शादी नहीं हुई है। पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- पटना के Barh में वज्रपात से महिला समेत 2 की मौत

https://youtube.com/22scope

बाढ़, पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar

Bihar

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...