मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एसएसपी के निर्देश पर विभिन्न थानों में एक साथ 134 पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया था जिसके बाद अब कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि लंबित मामलों की समीक्षा में यह सामने आया था कि अधिकारियों के तबादले के पांच से दस वर्ष बाद भी अब तक केस दूसरे अधिकारी को नहीं सौंपा गया।
इसके बाद एसएसपी ने सभी अधिकारियों पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया जिसके बाद मुजफ्फरपुर के सदर थाना में 21, काजीमोहम्मदपुर थाना में 11, ब्रह्मपुरा में 27, अहियापुर में छः, नगर में 54 मामले समेत कुल 154 मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कई ऐसे पुलिस पदाधिकारी हैं जिनका पांच से दस वर्ष पहले तबादला हो गया। कुछ अधिकारी दूसरे जिले में भी चले गए लेकिन उन्होंने अब तक केसों का प्रभार नहीं सौंपा जिसके वजह से केसों के निष्पादन में परेशानी हो रही है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Rajya Sabha के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में नाम भी नहीं था सही, इस वजह से हुआ ख़ारिज
Bihar Bihar


















