West Champaran: मुहर्रम के दौरान नहीं बजेगा डीजे, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

पश्चिम चंपारण: मोहर्रम पर्व को लेकर पश्चिम चंपारण के नरकटियांगज के शिकारपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ सपना रानी ने की। शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सभी अखाड़ों को थाना से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस के मुहर्रम जुलुस निकालने पर कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी ने बैठक में उपस्थित अखाड़े के सदस्यों सहित मुहर्रम कमिटी के सदस्यों को आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम जुलुस निकालने और अखाड़ों व जुलुस में डीजे का प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न चौक चौराहों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही इस दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक चीजें पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति की बैठक में डीएसपी जय प्रकाश सिंह, बीडीओ सूरज कुमार, नप की मुख्य पार्षद रीना देवी, ईओ उपेन्द्र कुमार, नगर प्रबंधक रितेश कुमार, इंस्पेक्टर अवनीश कुमार समेत जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Gaya में मनाया गया वन महोत्सव, मंत्री प्रेम कुमार ने कहा..

पश्चिम चंपारण से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

WEST CHAMPARAN WEST CHAMPARAN WEST CHAMPARAN

WEST CHAMPARAN

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...