कोलियरी खदान में अपराधियों का तांडव, कर्मियों को बंधक बनाकर लूटा केबल

बाघमारा (धनबाद) : बाघमारा के कतरास के रामकनाली ओपी अंतर्गत बीसीसीएल एरिया 04 रामकनाली कोलियरी के 03 नंबर खदान में अपराधियों का तांडव देखा गया. अपराधियों ने बीती रात धावा बोलकर लगभग 900 फिट केबल लूट लिया.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि करीब 30 से 40 की संख्या में अपराधियों ने खदान में प्रवेश किया. इसके बाद गेट में ताला लटकाकर खदान में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भ्रमित कर दिया. फिर खदान के भीतर मौजूद कर्मियों को धारदार हथियार के बल पर बंधक बनाकर खदान में रखे केबल ले उड़े. जब खदान के कर्मी ऊपर आये तब घटना की जानकारी मिली.

इन केबलों को कई दिन पूर्व खदान में पानी घुसने के बाद सुरक्षित स्थान पर रखा गया था, ताकि मोटर संचालित कर पानी के स्तर को कम किया जा सके. केबल लूट हो जाने से अब खदान से पानी निकालने के काम पर विराम लग गया है.

रिपोर्ट : सुरजदेव मांझी

स्वर्ण व्यवसायी को बंधक बना कर 15 लाख की लूट

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...