Commercial Advertisment

Jharia: अपराधियों ने हथियार के बल पर आउटसोर्सिंग कर्मियों को बनाया बंधक, पिटाई कर लूटपाट की

Jharia: राजापुर आउटसोर्सिंग के दोबारी रजवार बस्ती स्थित ओबी डंपिंग के पास सशस्त्र अपराधियों ने बुधवार की देर रात जमकर तांडव मचाया। लूटेरों ने ड्यूटी पर तैनात इंचार्ज सौरभ गुप्ता, आपरेटर संजय कुमार, प्रदीप कुमार सहित चार कर्मियों की पिटाई करते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद छह वोल्वो वाहन से 12 बैट्री लूट ली। इसकी किमत ढाई लाख बताई जा रही है।

Jharia: आउटसोर्सिंग कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट

सूचना मिलते ही आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने झरिया पुलिस को सूचना दी। इधर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने एकजुट होकर लूटेरों की घेराबंदी करने लगे। अपने को घिरता देख अपराधियों ने सभी बैट्री को क्षतिग्रस्त करते हुए बगल के जोरिया नदी मे फेंक फरार हो गए। आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने लूटेरों के दल में शामिल लिलोरीपथरा बालूगद्दा के संतलाल नामक युवक की पहचान की है। इसके अलावा अन्य अपराधियों के खिलाफ प्रबंधन ने इस घटना की शिकायत झरिया थाना में की है।

शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। कर्मियों ने बताया कि बुधवार की देर रात ओबी डंपिंग के दौरान बीस से पच्चीस की संख्या में अपराधियों का दल वहां आ धमका। सभी के हाथ में भुजाली थी। आते ही अपराधियों ने पत्थर चलाकर पहले दहशत फैलाई। पथराव से संजय और सुभाष चोटिल हो गए। इसके बाद इन लोगों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। थोड़ी देर बाद बारी-बारी से ओबी डंपिंग करने पहुंचे वोल्वो चालक की पिटाई कर बैट्री निकाल ली। कई समान भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

Jharia: अपराधियों ने लूटने से पहले मोबाइल छीना

अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए पहले तो गाली गलौज करते हुए कर्मियों की पिटाई कर सभी के मोबाइल छीन लिए। हालांकि अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी को मोबाइल लौटा भी दिया। इधर भुक्तभोगियों का कहना है कि जाते जाते बार बार ऐसी घटना को अंजाम देने की बात कर रहे थे।

Jharia: कर्मियों के साथ मारपीट कर लाखों की लूट- प्रबंधक

राजापुर आउटसोर्सिंग प्रबंधक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि अपराधियों ने परियोजना के डंपिंग में कर्मियों के साथ मारपीट कर लाखों के बैट्री लूट ली है। इससे कंपनी को नुकसान हुआ है। इस संबंध में झरिया थाना में शिकायत की गई है।

Jharia: शिकायत मिली है कारवाई की जाएगी- थाना प्रभारी

वहीं झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने कहा कि घटना की शिकायत प्रबंधन की ओर से की गई है। घटनास्थल का जायजा व कर्मियों से पुछताछ के बाद कारवाई की जाएगी।

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...