Barh में अपराधियों ने की दुकानदार की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया जम कर हंगामा

पटना: राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र की है जहां अपराधियों ने बीती रत एक किराना दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना बेलछी थाना क्षेत्र के बाघा टिल्हा गांव की है। मृतक की पहचान ग्रामीण कारु कुमार के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतक अपने दुकान पर अकेले था तभी बदमाशों ने उसे कई गोली मारी जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर बेलछी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में जम कर हंगामा किया। लोगों ने कहा कि अपराधियों ने अभी हाल ही में एक स्वर्ण व्यवसायी को भी गोली मार कर घायल कर दिया था लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।

हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने किसी तरह समझा बुझा कर शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि एक दुकानदार की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। स्थानीय लोग चार गोली मारने की बात कह रहे हैं, पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। वहीं एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतक का गोपालपुर गांव के कुछ लोगों से पूर्व से विवाद चल रहा था।पूर्व के विवाद में ही उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Nalanda में पति के अवैध संबंध से क्षुब्ध महिला ने की खुदकुशी

https://youtube.com/22scope

बाढ़, पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट

Barh Barh Barh Barh

Barh

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...