मजदूरी मांगने पर युवक की चाकु मार कर हत्या

नालंदाः नालंदा जिले में बिंद थाना क्षेत्र का लालूबीघा गांव में मजदूरी मांगने पर 32 वर्षीय युवक की चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के बाद बदमाश शव को ठिकाने लगाने जा ही रहे थें कि मौके पर मृतक के परिजन पहुंच गये। मृतक का भाई गुड्डू कुमार ने बताया कि मृतक मिथलेश बिंद के साथ टेलीफोन का पाइप बिछाने का काम करता था। बकाया मजदुरी लेने के लिए मिथलेश बिंद ने उसे गया जिले का बिष्णुपद बुलाया था। बाद में परिजनों को खबर दी कि मृतक मुकेश की तबीयत खराब है और बिहारशरीफ के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। खबर मिलते ही परिजन बिहारशरीफ पहुंचे। जब मिथिलेश की नजर परिजनों पर पड़ी तो शव को बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पर छोड़कर भाग खड़ हुआ। जिसके बाद परिजन शव को लेकर गांव चले आयें।

थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। अभी तक परिजनों की ओर से शिकायत दर्ज नहीं करवायी गयी है। लिखित शिकायत मिलने पर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...