उधारी पैसे मांगने पर चिकन व्यवसाई की पीट पीट कर हत्या, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोहरदगा: उधारी पैसे मांगने पर चिकन व्यवसाई की पीट पीट कर हत्या – जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही गांव में उधारी पैसे मांगने पर चिकन व्यवसायी की मारपीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में संलिप्त दो लोगो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है । मृतक की पहचान बजरंग बैठा के रूप में हुई है।

मृतक बजरंग बैठा अपने गांव में चिकन का दुकान चलाया करता था। वही गांव के ही दो भाई छेदिया उरांव और घमरू उरांव एक साल से मृतक के दुकान से उधारी चिकन लिया करते थे। मृतक जब गुरुवार रात दोनो के घर दो हजार रुपए उधारी पैसे मांगने गया तो विवाद होने लगा।

जिसके बाद दोनो बजरंग बैठा से मारपीट करने लगे जिससे बजरंग बैठा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही मारपीट की घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर सेन्हा थाना पुलिस पहुंची। तब तक चिकन व्यवसाई बजरंग बैठा की मौत हो चुकी थी।

उधारी पैसे मांगने पर चिकन व्यवसाई की पीट पीट कर हत्या

घटना के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...