Commercial Advertisment

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के जागरूकता शिविर में मिली लोगों को कानून की जानकारी

निरसा (धनबाद) : धनबाद विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बुधवार को निरसा प्रखंड कार्यालय सभागार में जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में मुख्यरूप से धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव निताशा वारला, निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार राय, अंचलाधिकारी नीतिन शिवम गुप्ता, जिला परिषद सदस्य दुर्गा दास आदि उपस्थित रहे.

मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव निताशा वारला ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का एक मूल उद्देश्य यह है कि आम जनों को कानून व अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए. आम तौर पर लोग कोर्ट कचहरी के नाम से ही परहेज करते हैं, लेकिन इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करके आम जनों को यह विश्वास जगाना है कि न्यायालय आज खुद चलकर उनके द्वार पर आया है. आम जन इस प्रकार के आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी परेशानी और समस्या बताएं और न्यायलय द्वारा सेवा का लाभ उठाएं.

आयोजित कार्यक्रम में श्रम विभाग की तरफ से 10 साडी, 10 पैंट-शर्ट का कपड़ा, खाद आपूर्ति विभाग की ओर से 10 धोती व 10 साड़ी, सात लोगों को तीन पहिया साइकिल और 2 लोगों को वैशाखी वितरित की गई.

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

मॉब लिंचिंग पर कानून बनाने की तैयारी में हेमंत सरकार, मृत्युदंड का प्रावधान संभव

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...