Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : तमाड़ में 11 हजार वोल्ट तार बाराती बस पर गिरी, 4 की मौत…

Ranchi : राजधानी रांची के तमाड़ में एक दर्दनाक घटना घटी है जहां 11 हजार वोल्ट बिजली के तार के संपर्क में आने से 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो चुके हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी घायलों को इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Ranchi : बस में सवार होकर सरायकेला से तमाड़ बारात आ रहे थे सभी

घटना तमाड़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक बस पर सवार होकर सरायकेला के कुचई थाना क्षेत्र के बारूहातू गांव से तमाड़ के चोगागुटु गांव बारात आ रही थी। इसी दौरान बस के ऊपर कुछ लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव से थोड़ी दूर पहले बस की छत पर बैठे लोग बिजली की तार के संपर्क में आ गए।

ये भी पढ़ें- Ranchi : बकरी चराने गए भाई-बहन की कुंए में गिरने से मौत…

बिजली का झटका लगने के बाद घटनास्थल पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया वहीं घटना में बुरी तरह से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत लोगों की पहचान दिनेश मुंडा, मुन्ना मुंडा और जितेन मुंडा है। एस अन्य की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 19 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Government Schools Renovation: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बदल जाएगी...

Bihar Government Schools Renovation, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए चल रहे कायाकल्प अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने समयसीमा...

Bihar Connectivity Projects 2026: बिहार में 21 हजार करोड़ की गारंटी...

Bihar Connectivity Projects 2026, पटना: बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर सड़क और पुल निर्माण से...