रामगढ़ में पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

रामगढ़. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रामगढ़ के शमशेर आलम, नौशाद अंसारी और बोकारो के अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से 2 मोबाइल फोन, चार मोबाइल सीम, यामहा FZS मोटर साइकिल नं० JH24S-3158, 19780 रुपये नगद और एक काले रंग का मास्क बरामद किया है।

रामगढ़ में तीन अपराधी गिरफ्तार

दरअसल, रामगढ़ पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रामगढ़ बस स्टैण्ड में कुछ बदमाश घुम रहे है। पुलिस अधीक्षक ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम के द्वारा रामगढ़ बस स्टैण्ड के पास छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान के दौरान बस स्टैण्ड के पास से दो संदिग्ध शमशेर आलम एवं नौशाद अंसारी को पकड़ा गया।

पकड़ाये व्यक्तियों के पास से बरामद मोटर साइकिल के संबंध में पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मोटर साइकिल यामहा FZS नं0 JH24S-3158 बोकारो जिला से चोरी की गयी है। जिस पर लगा नम्बर प्लेट फर्जी है एवं अभियुक्तों के पास नगद 19780 / रुपये, दो मोबाइल फोन, 4 सीम, मास्क है। चोरी की मोटर साइकिल के संबंध में आगे पूछताछ करने पर गिरोह के अन्य सदस्य अब्दुल रहमान के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात बतायी गयी।

पकड़ाये दोनों अभियुक्तों के बताए अनुसार, अब्दुल रहमान को ललपनिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में रामगढ़ थाना कांड सं0 198/2024 दिनांक 14.07.2024 धारा-317 (5) / 318 (4) बीएनएस दर्ज किया गया है। उक्त तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त तीनों अपराधी गिद्दी थाना (हजारीबाग) क्षेत्र से बंधन बैंक के कर्मी से करीब एक लाख रुपये लूट की घटना में भी शामिल थे तथा पूर्व में दर्जनों अपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं और जेल भी जा चुके हैं।

करमजीत सिंह जग्गी की रिपोर्ट

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...