प्रभारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में जनवितरण विक्रेताओं की बैठक

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली में नगर परिषद के विशुनपुरा रोड़ स्थित रविवार को प्रभारी अध्यक्ष शिव प्रसाद की अध्यक्षता में जनवितरण विक्रेताओं की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें राजेश्वर प्रसाद, भैरो प्रसाद, उदय गुप्ता, संजय पटेल, चंद्रिका प्रसाद, इजहार हुसैन, ताज मोहम्मद, शेख कलिमुल्लाह,रामनगीना यादव, जितेंद्र यादव, लालबाबू ठाकुर, अरविंद महतो, मुख्तार राय, परमेश्वर बैठा, बिनोद प्रसाद, सुदिश कुमार, रामशीश कुमार, अरुण मिश्रा और अर्जुन साह एवं अनेक जनवितरण विक्रेता उपस्थित हुए। जहां उपस्थित जनवितरण विक्रेताओं ने प्रखंड के पंचायत करमवा में 10 जुलाई को एमओ गौरव कुमार को ग्रामीणों द्वारा घंटों बंधक बनाए रखने और उनके साथ गलत व्यवहार कर घंटों नीचे बैठाकर रखनने को लेकर घोर निंदा की।

साथ ही फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता सहित संघ के सदस्यों के साथ ग्रामीणों द्वारा दुर्व्यवहार करना। इस तरह के षड्यंत्रकारी रवैया को गलत बताया है और घोर निंदा की है। साथ ही जनवितरण विक्रेताओं के साथ हो रहे शोषण को लेकर जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया है। बता दें कि फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता ने इस घटना की सूचना पर जब अपने सदस्यों के साथ करमवा पहुंचे तो ग्रामीणों द्वारा गलत व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की किया गया। उनके उपर हुए इस तरह की गलत दुर्व्यवहार से कहीं ना कहीं उनके जमीर और दिल को बहुत ठेस पहुंचा है। गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 15 जुलाई को हम सभी लोग अनुज्ञप्ति ले जाकर अनुमंडल पदाधिकारी को समर्पित कर देंगे। जब तक हमलोगों के साथ किए गए दुर्व्यवहार को देखते हुए दोषियों पर उच्चित कार्रवाई नहीं किया जाता हैं तब तक हमलोग राशन वितरण का कार्य बाधित रखेंगे।

यह भी पढ़े : मोतिहारी में बैंक लूट कांड का CCTV Footage आया सामने, मास्क और ग्लब्स लगाए हुए थे लुटेरे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...