मोतिहारी में बैंक लूट कांड का CCTV Footage आया सामने, मास्क और ग्लब्स लगाए हुए थे लुटेरे

मोतिहारी: मोतिहारी के हरसिद्धि में स्पंदना स्फूर्ति बैंक में हुए लूट कांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दो मिनट के अंदर सात लाख 98 हजार रुपए लूट कर डकैत फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो कर्मी ऑफिस में बैठ कर अपना काम कर रहे हैं। इसी बीच एक साथ तीन डकैत बैंक में घुसे और दोनो कर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दिया। उसके बाद एक एक कर दो और डकैत अंदर घुसे और बैंक में रखे पैसे ले कर बड़े आराम से फरार हो गए।

जाते वक्त डकैतों ने जिस कमरे में बैंककर्मी थे, उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। पूरे घटना को अंजाम देने में बदमाशों को मात्र दो मिनट का समय लगा और दो मिनट के अंदर 7 लाख 98 लाख रुपए लूट कर फरार गए। सीसीटीवी फुटेज देख कर साफ पता चलता है कि लुटेरे पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और हाथों ग्लब्स भी पहना था ताकि कोई फिंगर प्रिंट न छूट जाए। सभी के हाथों में हथियार था और उन्होंने बैंक में घुसते ही बैंक कर्मी को पीटना शुरू कर दिया था।

घटना के 48 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस का हाथ खाली है। शक के आधार पर पुलिस ने दो लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। मामले में अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि बैंक लूट कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही कांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Lions Club ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मोतिहारी में किया पौधरोपण

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

CCTV Footage CCTV Footage CCTV Footage

CCTV Footage

Bihar Mega Job Fair 2026: रक्षाबंधन पर रोजगार का तोहफा! जॉब...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय मेगा जॉब फेयर...

Bihar Mega Job Fair 2026: 20,226 युवक-युवतियों को मिला रोजगार, अगले...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226...

Bihar Mati Kala Board: बिहार में तीन माह में बनेगा माटी...

Bihar Mati Kala Board: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रजापति समाज और माटी कला से जुड़े कारीगरों के लिए बड़ा ऐलान किया है।...