Jitanram Manjhi ने जीतन सहनी हत्याकांड को बताया दुखद, कहा होगी सख्त कार्रवाई

गया: बिहार के पूर्व मंत्री एवं वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अपराधियों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद राज्य में राजनीतिक भूचाल आ गया है। हर तरफ घटना की निंदा हो रही है वहीं विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और जंगलराज का आरोप लगा रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने हत्याकांड पर दुःख जताया और कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है।

ऐसी घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी संवेदना है। जीतनराम मांझी ने कहा कि हत्याकांड में हर बिंदु पर जांच होनी चाहिए। यह एक बड़ी घटना है, हत्या करने वालों को पुलिस जल्दी गिरफ्तार कर लेगी और निष्पक्ष जांच करेगी। राजद के नीतीश सरकार पर हमले और जंगलराज के आरोप पर जीतनराम मांझी ने कहा कि वे खुद जंगलराज के प्रतिपादक हैं, वे तो ये बातें कहेंगे ही। उन्हें खुद के समय का जंगलराज याद आ रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Motihari में बाढ़ का असर, डूबे खेत, किसानों ने कहा…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jitanram Manjhi Jitanram Manjhi Jitanram Manjhi

Jitanram Manjhi

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...