ONGC Foundation Day 2026: बोकारो में ONGC का 71वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण से लेकर वृक्षारोपण तक हुआ आयोजन

ONGC Foundation Day 2026, बोकारो: ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के कार्यालय परिसर में शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को महारत्न ओएनजीसी का 71वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसंपत्ति प्रबंधक श्री राजीव कुमार सिन्हा ने की। समारोह की शुरुआत ओएनजीसी कार्मिकों की स्मृति में मौन रखकर की गई, जिन्होंने ऊर्जा सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इसके बाद परिसंपत्ति प्रबंधक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

ओएनजीसी ध्वज का हुआ झंडोत्तोलन

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद ओएनजीसी के ध्वज का झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान ओएनजीसी गान भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की उपलब्धियों और देश की ऊर्जा सुरक्षा में उसकी भूमिका को याद किया। ओएनजीसी बोकारो के प्रमुख-मानव संसाधन श्री दयानंद कालुंडिया ने परिसंपत्ति प्रबंधक का बुके भेंट कर स्वागत किया।

ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान

समारोह को संबोधित करते हुए परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा ने ओएनजीसी की भूमिका और देश की ऊर्जा सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी देश की सुरक्षा और ऊर्जा जरूरतों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए हमेशा संकल्पित रहने का आह्वान किया।

स्थापना दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

स्थापना दिवस के अवसर पर परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के जरिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न विभागों के प्रमुख, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पूर्व कर्मियों के साथ अनुभव साझा कार्यक्रम

समारोह के दौरान ओएनजीसी के पूर्व कर्मियों के साथ अनुभव साझा एवं परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व कर्मचारियों ने संगठन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में ओएनजीसी बोकारो के प्रमुख मानव संसाधन दयानंद कालुंडिया, प्रमुख एचईसी विजयेंद्र सिंह, प्रमुख सब-सर्फेस टीम सुनाराम मरांडी, प्रमुख ड्रिलिंग अपूर्वज्योति बोरा, भूतल दल प्रमुख विपिन प्रसाद, इंजीनियरिंग सर्विसेज के शिशिर रतन केरकेट्टा, प्रमुख कूप सेवाएं विकास चंद्र सिंह, प्रमुख लॉगिंग सर्विसेज वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: AMCA Engine Reliance Rolls Royce: रिलायंस और रोल्स-रॉयस की बड़ी तैयारी, भारत में बनेगा स्वदेशी फाइटर जेट इंजन

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...