‘Champaran Satyagrah’ बनी पहली फिल्म जिसके सभी कलाकार, लोकेशन व तकनीशियन केवल बिहार के

Champaran Satyagrah

मोतिहारी: युवराज मीडिया एंड एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘चम्पारण सत्याग्रह’ बिहार की पहली बनी फिल्म है, जिसके सभी कलाकार, लोकेशन और तकनीशियन केवल बिहार के हैं। उपरोक्त बातें लेखक, अभिनेता व निर्देशक डॉ राजेश अस्थाना ने कही। डॉ अस्थाना ने बताया कि फ़िल्म ‘चम्पारण सत्याग्रह’ के निर्माण के समय ही यह तय कर लिया गया था कि इस फिल्म में काम करने वाले सभी सेक्टर के लोग केवल बिहार के ही रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी वजह से फ़िल्म के लोकेशन, कलाकार, तकनीशियन के साथ साथ डबिंग आर्टिस्ट भी केवल बिहार के ही लिए गए हैं। फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन अंतिम चरण में है। ज्ञात हो कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में पहले असहयोग आंदोलन के रूप में “चम्पारण सत्याग्रह’’ का नाम स्वर्णाक्षरों में उल्लेखित है। आज की युवा पीढ़ी चम्पारण सत्याग्रह को न के बराबर जानती है।

उन्हें यह मालूम नही है कि उनके पूर्वजों ने कितनी कुर्बानियां दी है। पूरी फ़िल्म संपूर्ण विश्व में चम्पारण के अतीत के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएगी। युवा फ़िल्मकार ई युवराज द्वारा निर्मित ‘चम्पारण सत्याग्रह’ की परिकल्पना, कथानक, स्क्रिप्ट, संवाद, अभिनय एवं निर्देशन का जिम्मा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त बिहार के चर्चित फिल्मकार डॉ राजेश अस्थाना ने स्वयं संभाला है।

फ़िल्म की सह निर्मात्री डॉ सीमा रानी, अस्मिता राज, सुरभि श्रीवास्तव व अशोक सहनी हैं, तो गीतकार चम्पारण के ही गीतों के राजकुमार की उपाधि से विभूषित पंडित अश्विनी कुमार आंसू एवं डॉ राजेश अस्थाना हैं, संगीतकार शिबू देब हैं। फ़िल्म में डीओपी अशोक माही, कास्टिंग डायरेक्टर शहज़ाद खान, बिजनेस हेड आकाश मित्तल, प्रोडक्शन हेड सम्राट, स्थिर छाया रिंकू गिरी का है तो संपादन मुंबई में चर्चित फ़िल्म संपादक कृष्ण मुरारी यादव, पोस्ट प्रोडक्शन जी फोकस स्टूडियो मुम्बई, डी आई संपादन राज मिनरुल, वीएफएक्स रितेश, क्रोमा रविन्द्र कुमार, थ्री डी सुरेन्द्र पंडित, मिक्सिंग शाहनवाज़ एवं साउंड डिजाइन राजा यादव के हैं।

बिजनेस हेड आकाश मित्तल, कला राज कुमार उपाध्याय, सहायक निर्देशक चंदन झा, कंचन सिंह एवं बबिता श्रीवास्तव, प्रोडक्शन कंट्रोलर राममणि एवं चंदेश्वर, रूप सज्जा माइकल एवं श्वेता राज का है। कॉरपोरेट रूप में बन रही फ़िल्म ‘चम्पारण सत्याग्रह’ सुप्रसिद्ध गांधीवादी ब्रजकिशोर सिंह लिखित पुस्तक ‘चम्पारण में बापू’ एवं डॉ राजेश अस्थाना लिखित पुस्तक ‘चम्पारण सत्याग्रह गाथा’ से संदर्भित है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- जीतन सहनी हत्याकांड में आया नया मोड़, क्राइम सीन पर मिला 3 खाली गिलास, DIG ने कहा- जल्द होगा खुलासा…

Champaran Satyagrah Champaran Satyagrah Champaran Satyagrah Champaran Satyagrah Champaran Satyagrah

Champaran Satyagrah

Saffrn

Trending News

Fuel Demand Report: झारखंड में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की खपत, पांच महीनों...

झारखंड में जनवरी से मई 2026 के दौरान पेट्रोल और डीजल की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। मई तक पेट्रोल की मांग...

ACB Court Verdict: 500 रुपये घूस लेने वाले पूर्व पंचायत सेवक...

गुमला के पूर्व पंचायत सेवक को 500 रुपये रिश्वत लेने के मामले में एसीबी कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है। 20 साल...

JPSC Eligibility Test 2024: रांची में 14 जून को होगी परीक्षा,...

झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के लिए रांची जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 14 जून को सुबह 10 बजे से...

Holding Tax Collection: रांची नगर निगम ने जुटाए 32 करोड़ रुपये,...

रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 32 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स की वसूली की है। 30 जून तक भुगतान करने...

Ranchi Howrah Special Train: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा के लिए...

पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा को देखते हुए रांची और हावड़ा के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 13 और 14 जून को होगा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img