एक युवक को जुलूस के दौरान तमंचा लहराना पड़ा महंगा, कारतूस के साथ गिरफ्तार

औरंगाबाद : औरंगाबाद में आज जुलूस दौरान एक युवक को देसी पिस्तौल के साथ अंबा थाना की पुलिस गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के मनसाय गांव निवासी मो. खालीद राजा के रूप में की गई है। इसके पास से एक देसी पिस्तौल के अलावा पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। दरअसल. अंबा थाना के पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम मंसारा एवं किसुनपुर से निकलने वाले जुलुस में एक युवक अपने पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है।

मामले की सूचना मिलते ही अंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे भीड़ पर नजर बनाए हुए था। इसी दौरान किसुनपुर गांव के समीप जुलूस को पूछते ही भीड़ को रोक कर पुलिस जब जांच पड़ताल शुरू कर दिया जिसके दौरान मंचले को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार, गृह रक्षक मनोज कुमार यादव एवं मंदीप पासवान शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध हथियार और कारतूस के साथ पकड़े गए आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के उपरांत जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : विधवा महिला के साथ जबरन दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...

Jharkhand MBBS Admission Scam: फर्जी प्रमाणपत्र से दाखिले की CID जांच...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में फर्जी जाति, ईडब्ल्यूएस और निवास प्रमाणपत्र के आधार पर दाखिले की जांच CID करेगी। रिम्स ने 2027 सत्र से...

NEET UG Re-Exam 2026: फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप, सभी अभ्यर्थियों...

एनटीए ने री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया गया है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक मिलेंगे।...