Outage In Microsoft : माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी से थमी बैंक-रेल-विमान सेवाएं

डिजीटल डेस्क : Outage In Microsoftमाइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी से थमी बैंक-रेल-विमान सेवाएं। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी के कारण भारत समेत दुनियाभर में अफरातफरी मच गई है। इस गड़बड़ी का असर एयरपोर्ट, बैंक और स्टॉक एक्सचेंज से लेकर न्यूज चैनलों तक पड़ा है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सेवाएं ठप हो गई हैं तो अमेरिका में सैंकड़ों उड़ानें रोक दी गई जबकि भारत में भी कई एयरपोर्ट पर इसका असर पड़ा है।

माइक्रोसाफ्ट क्लाउड के ठप होने के कारण पूरी दुनिया ठप हो गई है और इसकी बड़ी वजह यह है कि दुनियाभर के तमाम बैंक, बिजनेस, एयरलाइन क्लाउड सर्वर पर निर्भर हैं। माइक्रोसाफ्ट क्लाउड के डाउन होने के कारण भारत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनियाभर की सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल हुई हैं और कइयों का समय बदला गया है।

Outage In Microsoft : दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के एयरलाइन के संपर्क में रहने की दी सलाह

एयरलाइंस कंपनियों ने अपने यात्रियों के इस आउटेज के कारण सेवाओं में हो रही देरी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। अधिकतर कंपनियां क्लाउड सर्वर का इस्तेमाल कर रही हैं और इस वक्त क्लाउड सर्विस देने वाली तीन प्रमुख कंपनियां हैं जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और गूगल शामिल हैं। इस आउटेज पर दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, ‘वैश्विक आईटी आउटेज के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं।

हम अपने यात्रियों को असुविधा कम करने के लिए अपने पार्टनर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरलाइन के संपर्क में रहें’। भारत में इंडिगो, स्पाइसजेट और आकासा एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। भारत के अलावा अमेरिका में भी बड़ी एयरलाइंस कंपनियों की सेवाएं माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज के कारण ठप हो गई हैं।

इस आउटेज के कारण एयरलाइंस कंपनियों के बुकिंग, चेक-इन, बोर्डिंग, वेब चेक-इन जैसी सभी सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। भारत में स्पाइसजेट ने बयान जारी कर कहा है कि हम वर्तमान में अपने सेवा प्रदाता के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग कार्यक्षमताओं सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके कारण हमने हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाएं सक्रिय कर दी हैं। Outage In Microsoft Outage In Microsoft

अमेरिका में 131 फ्लाइटें रद्द, भारत समेत दुनिया में अफरातफरी

दुनिया भर के कई एयरपोर्ट पर सेवाएं ठप हो गई हैं। इसके कारण कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। टिकट बुकिंग से लेकर चेक इन तक में दिक्कतें आ रही हैं। भारत के कई एयरपोर्ट को भी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई समस्या के चलते ऐसा हो रहा है। स्पाइसजेट, इंडिगो, अकासा एयरलाइंस ने तकनीकी खामी की जानकारी दी है। एयरपोर्ट के साथ-साथ इसका असर बैंक और स्टॉक एक्सचेंज पर भी पड़ा है।

यहां की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। दिल्ली, मुंबई, बर्लिन और सिडनी एयरपोर्ट पर काम प्रभावित है।अमेरिका फ्रंटियर एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा है कि सर्वर में आई समस्या की वजह से 131 फ्लाइट रद्द कर दी गई है। 200 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है। इस गड़बड़ी के चलते अमेरिकी इमरजेंसी सर्विस भी प्रभावित हुई है। यूनाइडेट और अमेरिकी एयरलाइंस की उड़ानें रोकी गईं। भारत समेत दुनियाभर में अफरातफरी मच गई है। Outage In Microsoft Outage In Microsoft

बैंक से लेकर कारोबार तक बेतरह हुए प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज के कारण दुनिया के कई बैंकों के काम भी ठप पड़ गए हैं। इसके अलावा वे कारोबार भी प्रभावित हुए हैं जो क्लाउड पर निर्भर थे। कई मीडिया हाउस की वेबसाइट के भी ठप होने की सूचनाएं आ रही है और  इसके कारण कई कारोबार के आईटी नेटवर्क प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह आउटेज सीधे तौर पर माइक्रोसॉफ्ट के कारण नहीं, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट पीसी और तमाम कंपनियों को साइबर सिक्योरिटी सर्विस देने वाले प्लेटफॉर्म क्राउड स्ट्राइक के डाउन होने के कारण है। क्राउड स्ट्राइक विंडोज पीसी को एडवांस साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन देती है।

क्राउड स्ट्राइक के ही डाउन होने के कारण भारत, अमेरिका, कनाडा, जापान समेत दुनियाभर के कई देश प्रभावित हैं। क्राउड स्ट्राइक ने अपने एक बयान में कहा कि वह फाल्कन सेंसर से संबंधित विंडोज होस्ट पर क्रैश की रिपोर्ट से अवगत है और उसके इंजीनियर इसे फिक्स करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। Outage In Microsoft Outage In Microsoft 

दुनियाभर से आउटेज से हो रही समस्याओं की सूचनाएं आ रहीं सामने

दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑनलाइन सेवाएं ठप हो गई हैं क्योंकि सर्वर में गड़बड़ी की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई हैं। डेनमार्क में फायर अलार्म काम नहीं कर रहा है जबकि माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी के बाद ऑस्ट्रेलिया में इमरजेंसी बैठक हो रही है। ऑस्ट्रेलिया पेमेंट सेवा पर इस गड़बड़ी का असर हुआ है। अमेरिका में 911 सेवाएं इससे प्रभावित हुई हैं और वहां कोई भी ऑनलाइन सिस्टम काम नहीं कर रहा है। मतलब वहां कोई पुलिस को कॉल नहीं कर सकता।

दुबई एयरपोर्ट पर भी इस गड़बड़ी का असर हुआ है। ब्रिटेन की रेल सेवाओं पर भी इस गड़बड़ी का असर पड़ा है और ब्रिटेन के साथ ही अमेरिका में स्काई न्यूज का लाइव टेलीकास्ट बंद हो गया है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सेवाएं ठप हो गई हैं। दूसरी ओर नीदरलैंड्स की हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो गई है।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा – हम सेवाओं में लगातार सुधार कर रहे हैं

सर्वर में गड़बड़ी पर माइक्रोसॉफ्ट का बयान सामने आया है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि हम सेवाओं में लगातार सुधार कर रहे हैं। हम इस मुद्दे से अवगत हैं। हमने कई टीमों को लगाया है। हम इसके कारणों का पता लगा रहे हैं। दुनिया भर में लाखों लोग अपने काम के लिए विंडोज का उपयोग करते हैं। इनमें कई बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। लेकिन, विंडोज बनाने वाली माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी दिक्कतों के चलते कई विमान कंपनियों से लेकर बैंकों के कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। Outage In Microsoft Outage In Microsoft Outage In Microsoft Outage In Microsoft

कई विंडोज यूजर खतरनाक ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ  का सामना कर रहे हैं, जिससे अचानक सिस्टम शटडाउन या रीस्टार्ट हो रहा है। समस्या ये है कि दुनिया भर में लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने तकनीकी समस्या के स्क्रीन शॉट साझा किए हैं। इसमें वे रिकवरी स्क्रीन पर फंसे हुए हैं। इसमें पॉप अप दिखाई दे रहे हैं, जैसे कि ऐसा लगता है कि विंडोज सही तरीके से लोड नहीं हुआ है। इसके बाद स्क्रीन शटडाउन या रिस्टार्ट हो जा रही है।

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img