Placement Report of XLRI : 26.56 लाख के औसत पैकेज पर 112 विद्यार्थी हुए लॉक, अधिकतम 44.74 लाख रुपये का  ऑफर

जमशेदपुर।

XLRI में वर्किंग प्रोफेशनल के लिए संचालित 15 महीने के एमबीए कोर्स (एक्सपीजीडीएम) के विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट हुआ. 2021-22 बैच के कुल 114 विद्यार्थियों में 112 विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिसमें सभी 112 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट देश व दुनिया की कई नामचीन कंपनियों में बड़े पदों पर हुआ. जिन विद्यार्थियों का चयन हुआ उन्हें पूर्व में कार्य करने का अौसत अनुभव 6 वर्षों का था, जबकि उनकी औसत आयु 28 वर्ष थी.

इस कैंपस प्लेसमेंट में एक्सएलआरआइ के एक्सपीजीडीएम ने औसत सीटीसी में 40% की वृद्धि और दर्ज की. चयनित विद्यार्थियों का अौसत पैकेज 26.56 लाख रुपये दिया गया. जबकि अधिकतम 44.74 लाख रुपये सालाना पैकेज पर विद्यार्थियों को अॉफर की गयी. छात्रों को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, कंसल्टिंग, मार्केटिंग, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, फॉर्च्यून 500, बिग 4, यूनिकॉर्न के साथ ही कई अन्य कंपनियों में एचआर जैसे डोमेन में कार्य करने के लिए चुना गया है. इस प्लेसमेंट से एक्सएलआरआइ प्रबंधन में उत्साह है. कोरोना काल के बाद देश में उत्पन्न परिस्थितियों के बाद हुए इस शानदार प्लेसमेंट से वर्किंग प्रोफेशनल में भी उत्साह है.

इन प्रमुख कंपनियों में हुआ है चयन

माइक्रोसॉफ्ट, बैन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, डेलॉइट, एक्सेंचर, एरिक्सन, वर्चुसा, ड्यूश बैंक

इन महत्वपूर्ण पदों के लिए हुआ है चयन

सीनियर मैनेजर, सीनियर कंसल्टेंट, प्रोग्राम मैनेजर, प्रोडक्ट मैनेजर, बिजनेस पोर्टफोलियो अॉनर, ग्लोबल इंगेजमेंट मैनेजर, सॉल्यूशन आर्किटेक्ट, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर

Jamshedpur: टाटा टी जागो रे की पहल पर चैंपियंस ऑफ़ टुमारो सीज़न 2 का आयोजन

Also Read : LNMI Placement 2026: मुश्किल बाजार हालात के बीच 90% छात्रों को मिला Job Offer, Highest Package 17.35 लाख

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img