रांचीः झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डॉक्टर एसएन पाठक की अदालत में पुलिस रेडियो सब इंस्पेक्टर नियुक्ति मामले में सुनवाई हुई.
अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता नियुक्ति के लिए विचारणीय है या नहीं. राज्य सरकार को 9 दिसंबर तक इस मामले में जवाब दाखिल करना है.
बता दें कि दुष्यंत कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. याचिका में दावा किया गया है कि जेएसएससी की ओर से वर्ष 2017 में पुलिस रेडियो सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति में प्रार्थी के प्रमाण पत्र का सत्यापन के बाद भी आयोग ने सफल घोषित नहीं किया, जबकि प्रार्थी के पास विज्ञापन में मांगी गई शैक्षणिक योग्यता से उच्च शैक्षणिक योग्यता थी.
इस मामले में जेएसएससी के अधिवक्ता संजय पिपरवाल, प्रिंस कुमार सिंह और राकेश रंजन ने कोर्ट को बताया कि प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता विज्ञापन के अनुरूप नहीं थी.
झारखंड हाई कोर्ट में कांके सीओ दिवाकर सी द्विवेदी बिना शर्त माफीनामा
बालविवाह के शिकंजे में झारखंड,10 में से 3 बच्चियों का होता है बालविवाह


















