5 Officers चला रहे हैं बिहार, हर रोज हो रहा बिहार में अपराध- अखिलेश सिंह

5 Officers 5 Officers

पटना: बिहार में आपराधिक वारदात लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों को देखते हुए विपक्ष लगातार राज्य की सरकार पर हमलावर है। आपराधिक वारदातों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सीएम ने 1990 से 2005 और 2005 से 2024 तक के क्राइम ग्राफ को देखा और कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिए थे। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने बिहार के कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को राज्य में प्रतिरोध मार्च निकाला।

प्रतिरोध मार्च में राजद, कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रतिरोध मार्च को लेकर हमारे संवाददाता अविनाश सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से बातचीत की। बातचीत के दौरान अखिलेश सिंह ने राज्य सरकार पर आपराधिक वारदातों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि नीतीश कुमार के पांच अधिकारी हैं वही बिहार को चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 20 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हैं और उनके तबियत को लेकर मैं कुछ नहीं बोलना नहीं चाहता हूं लेकिन बिहार की जनता जानती है कि उनके चार पांच अधिकारी हैं जो कि बिहार चला रहे हैं। राज्य में एसपी कलेक्टर की पोस्टिंग कैसे होती है यह भी सब जानता है। बिहार में आम लोगों की बात छोड़िये कई पत्रकार की भी जान गई है लेकिन सभी अधिकारी कान में तेल डाल कर सोये हुए हैं। कोई कुछ कर नहीं रहे। कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन जिलों से हत्या की खबर नहीं आती है।

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि वे केंद्र में मंत्री हैं और उन्हें अपनी नौकरी बचानी है तो बोलेंगे ही लेकिन सच क्या है यह सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति को देखते हुए हमलोगों ने शांतिपूर्वक मार्च किया है। जनता की आवाज बन कर उनके लिए आवाज उठाना हमारा कर्त्तव्य है। उन्होंने बिहार विधानसभा सत्र को लेकर कहा कि आज हम अपने विधायकों के साथ बैठक करने वाले हैं और हम अपने विधायकों को कहेंगे कि राज्य के जनता की आवाज बनें और उनके हित में आवाज उठाएं।

यह भी पढ़ें-  आपने कहा तो Secular और हमने कहा तो Communal, जानें गिरिराज सिंह ने क्यों कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना इस अविनाश सिंह की रिपोर्ट

5 Officers 5 Officers 5 Officers

5 Officers 5 Officers

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...