गुमला में चोरी के मामले में ज्वेलरी दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार, लाखों के जेवर व नगद बरामद

गुमला. पुलिस ने शहर में लगातार हो रही चोरी की घटना का खुलासा किया है। 19 जुलाई की रात शहर के घाटों बगीचा में डॉक्टर सुगेंद्र साय के घर से 20 लाख से अधिक जेवरात और नकद की चोरी हुई थी। पुलिस ने कांड का उद्भेदन करते हुए महबूल अंसारी, उसकी पत्नी आसमा खातून और जवाहर नगर के एक ज्वेलरी दुकानदार वकील सोनी को गिरफ्तार किया है।

गुमला में चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने 25 से 30 लाख रुपए के आभूषण, सोने की बिस्किट सहित नगद बरामद किया है। एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि एसडीपीओ के नेतृत्व पर टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सर्वप्रथम अंबुवा निवासी महबुल अंसारी को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि महबूब अंसारी अपनी पत्नी आसमा खातून के साथ चेयरमैन गली स्थित पूजा ज्वेलर्स जा रहे थे। उनके मालिक से पैसा लेना था, चोरी की जेवरात वही बेचते हैं।

उसके बाद पुलिस ने वकील सोनी नमक ज्वेलरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 200 ग्राम के दो सोने की बिस्कुट, 3 घड़ी, कई सोने की चेन, मंगलसूत्र, सिक्के, पायल, एक हीरो कंपनी की बाइक, नकद सहित चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद किये हैं। एसपी ने आगे बताया की चोरी की घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की सूचना है। पुलिस इस दिशा में कार्रवाई कर रही है।

गुमला से अमित राज की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...