क्रूर बाप ने पत्नी को घर से निकाल रचायी दूसरी शादी

शेखपुरसराय : कलयुग में कलयुगी बाप भी अपनी बेटियों को देखना उनकी परवरिश करना और अपनी गरीबताई का बोझ उठाना एक विकट और चिंताजनक स्थिति उत्पन्न करता है। जहां एक पिता अपने कर्तव्य से मुख मोड़ लेता है। और एक बेबस माता अपने ओद्र में नौ महीना बच्चे को रख उन्हे जन्म देती और बेबस निर्बल हो कर अपने बच्चों के साथ दर दर ठोकरे खाने पर मजबूर हो जाती है। तदोपरान्त भी मां के कर्तव्य से मुख न मोड़ती है।

और बच्चों को लेकर न्याय पाने हेतु प्रशासन से विनती करती है। एसे हीं एक कहानी अरियरी प्रखंड के देवपुरी गांव निवासी किशोरी महतो की पुत्री रूबी देवी की है जिसकी शादी वर्ष 2018 में नालंदा जिला अंतर्गत बिंद थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी जवाहर महतो के पुत्र संटू कुमार के साथ हुई थी। वर्षों से रूबी देवी और उसके पति का जीवन खुशहाल चल रहा था।

रूबी देवी ने दो बीते वर्षों में दो बेटियों को जन्म भी दिया। पंरतु रूबी देवी के ससुराल बालों ने एक बेबस मां को आख़िर कर कलयुगी प्रभाव के चपेट में लेते हुऐ दो बेटियों के साथ निर्बल मां को घर से बहार निकाला फेंका। इस संबंध में जानकारी देते हुऐ पीड़ित महिला रूबी देवी ने बताया कि पिछले दो वर्षों से हमारे पति, सास, ससुर, गोतनी और देवर बेटियों को जन्म देने पर मार पीट कर प्रताड़ित कर रहे थे । इसमें मेरा किया कसूर है ईश्वर हमारे गर्व में जिसे दे रहें थे मैं उन्हें जन्म दी हूं।

लेकिन ससुराल बालों का कहना था की हमें बेटी नहीं बेटा चाहिए जिसे लेकर हर तरह के जुर्म ससुराल बालों ने हम पे वरसाया है। और अंततोगत्व हमारे पति ने दूसरी महिला के साथ शादी रचा कर हमारे साथ बच्चों को भी घर से बेघर कर दिया है। अभी मैं और हमारे बच्चे अरियरी थाना क्षेत्र देवपुरी गांव स्थित अपने मौके में बच्चियों के साथ शरण ले रखी हूं।

हालांकि अब पीड़िता ने न्याय मांगने व दिलाने के लिए स्थानीय महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करा कर प्रशासन से गुहार लगाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुऐ महिला थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर अनामिका कुमारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसमें रूबी देवी के पति, सास, ससुर, गोतनी और देवर सहित सौतन को मिलाकर सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

उन्होंने बताया की इस से पुर्व भी एक माह पहले युवक को थाना पर नोटिस देकर बुलाने के बाद समझौता करवा कर पीड़िता को ससुराल भेज दिया गया था। लेकिन फिर पति सहित अभियुक्तों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया। इस बीच पति ने एक दूसरी लड़की से शादी रचा ली। महिला थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन करना शुरू कर दी। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नही है।

यह भी पढ़े : Sheikhpura Drowning Case : 8 वर्षीय बालक की नदी में डूबकर हुई मौत, परिवार में मातम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार सुबिद की रिपोर्ट

बाप बाप बाप बाप बाप

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...