नौकरानी की लालच में पत्नी ने ही करा दी पति की दूसरी शादी

भागलपुर : पत्नी को परमानेंट नौकरानी चाहिए थी इसलिए उन्होंने अपने ही पति से दूसरे लड़की के साथ शादी कर दी। मामला जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैनो गांव का है। शादी के चार दिन बात से ही पति ने मारपीट करना शुरू कर दिया। पहली पत्नी के संग पति को देखा जब पीड़िता ने पूछा तो उन्होंने कहा कि यह मेरी पत्नी है। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। शादी के 20 दिन बाद दूसरी पत्नी वापस दिल्ली से भागलपुर पहुंची और उन्होंने मंगलवार को महिला थाना में लिखित शिकायत कर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता का कहना है कि मेरे से धोखेबाजी से शादी किया गया। मेरे पिता रिक्शा चला कर घर का भरण पोषण करता है। गरीब घर की लड़की को देख उन्होंने हमसे शादी की। दिल्ली जाने के बाद उन्होंने कहा कि मैं नौकरानी के लिए तुमसे शादी किया। दरअसल, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सेनो गांव निवासी संजय रविदास की पुत्री काजल कुमारी से हिंदू रीति रिवाज के साथ मुंगेर के खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतनी निवासी हीरालाल दास से दो मई को शादी हुई थी। चार मई को काजल और हीरालाल दास दिल्ली के लिए रवाना हुए। पांच में को वह दिल्ली पहुंचे। एक-दो दिन तक तो ठीक रहा। उसके बाद पहली पत्नी संगीता देवी के साथ हीरालाल दास उठना-बैठना करने लगा।

जब दूसरी पत्नी काजल ने उनसे पूछी तो हीरालाल ने कहा कि यह मेरी पत्नी है। तुम इसकी सौतन हो। तुमसे नौकरानी के लिए हमने शादी किया है। रहना है तो रहो नहीं तो चली जाओ। इसके बाद उन्होंने विरोध करने लगा तब काजल के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर वहां से भगा दिया। जिसके बाद काजल दिल्ली से भागलपुर पहुंची और उन्होंने यहां पर महिला थाने में लिखित शिकायत कर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।

पीड़िता काजल ने बताया कि शादी के बाद वह मुझे दिल्ली लेकर गए। जहां पर उनकी पहली पत्नी थी। एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। मेरी सौतन संगीता का कहना था कि पति से शादी तुमसे हमने इसलिए करवाया है कि तुम यहां पर नौकरानी बनकर रहो। वरना यहां से चली जाओ। विरोध करोगी तो यही मार देंगे। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है।

यह भी पढ़े : लूटकांड के आरोपित को पुलिस ने रकम के साथ 24 घंटे के अंदर धर दबोचा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...