मॉनसून सत्र की कल से शुरुआत, मंत्री नीरज ने कहा- विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, केवल हंगामा

पटना : बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र की आगाज कल यानी 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह मॉनसून सत्र छोटा लेकिन हंगामेदार ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है। मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों को लेकर बिहार सरकार को घेर सकती है। इसके लिए सरकार पूरी तरह से कमर कस चुकी है। मॉनसून सत्र को लेकर मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह सिर्फ हंगामा करना जानती है। सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा।

मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कहा कि छोटा सा मानसून सत्र है लेकिन कुछ बड़ा होगा। कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। सप्लीमेंट्री बजट सत्र पर भी चर्चा होगी। वहीं जीतनराम मांझी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 25 सीटों का जो दावा किया उसको लेकर मंत्री ने कहा कि सब मिलजुल कर बात कर लेंगे लेकिन अभी वह मुद्दा नहीं है। अभी यह मुद्दा है कि अगले एक साल तक बिहार को कैसे विकसित राज्य बनाएं।

क्राइम कंट्रोल पर मंत्री नीरज कुमार बबलू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो मॉडल है वह बिहार में भी लागू होना चाहिए। बिहार में भी अपराधियों का एनकाउंटर भी होना चाहिए। हमने तो पुलिस से कहा है कि जरूरत पड़े तो वह एनकाउंटर की नीति अपनाए।

यह भी पढ़े : मॉनसून सत्र : 22 जुलाई से बिहार विधानमंडल की होगी शुरुआत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

BSL Vigilance Awareness Campaign 2026: बोकारो स्टील प्लांट में सतर्कता अभियान...

BSL Vigilance Awareness Campaign 2026: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में सतर्कता जागरूकता और पारदर्शी कार्य-संस्कृति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संवाद कार्यक्रम आयोजित...

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में SDG के लिए बनेगा अलग...

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को सरकारी योजनाओं और बजट निर्माण प्रक्रिया से प्रभावी ढंग से जोड़ने की दिशा...

 Bihar Jharkhand MOU: सोन नदी जल बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता, बिहार-झारखंड...

 बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे को लेकर 25 वर्षों से लंबित विवाद पर MOU हुआ। समझौते से इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना...